Skip to main content

रतलाम जिले में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट ,63 नये पॉजिटिव मरीज मिले

रतलाम,18 नवंबर (इ खबरटुडे)। रतलाम में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में अचानक आई तेजी से जिले में अब भय का माहौल निर्मित होने लगा। वही स्वास्थ अधिकारी मरीजों की सख्या में वृद्धि का कारण आमलोगों द्वारा की जा रही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की लापवाही जिम्मेदार बता रहे है। जिसके बाद बुधवार रतलाम एसडीएम और सीएसपी ने नगर की सडको पर बिना मास्क के घूमने वालो लोगो के खिलाफ चालानी कार्यवाही शुरू कर दी। बुधवार को भी जिले के अगल- अलग क्षेत्रों से 63 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।


जानकारी के अनुसार बुधवार को रतलाम आरपीएफ बैरक के 38 वर्षीय पुरुष,बाजना बस स्टैंड टीचर कॉलोनी के 45 वर्षीय पुरुष 44 वर्षीय महिला, राजपूत बोर्डिंग कंपाउंड के 54 वर्षीय पुरुष, चांदनी चौक के 38 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर के 70 वर्षीय पुरुष, अलकापुरी के 39 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी की 65 वर्षीय महिला 71 वर्षीय पुरुष 28 वर्ष की महिला, डोंगरे नगर के 31 वर्षीय पुरुष ,भरावा की कुई की 45 वर्षीय महिला, मित्र निवास रोड के 55 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 55 वर्षीय पुरुष, गुलमोहर कॉलोनी के 58 वर्षीय पुरुष 50 वर्षीय पुरुष अजंता टॉकीज रोड के 31 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर के 55 वर्षीय पुरुष, पंड्या सेरी की 50 वर्षीय एवं 50 वर्ष की महिला, वृंदावन नगर की 23 वर्षीय युवती, पीएनटी कॉलोनी के 40 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर की 61 वर्ष की महिला, जवाहर नगर के 29 वर्षीय पुरुष, मंगल मूर्ति के 51 वर्षीय पुरुष 35 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर की 40 वर्षीय महिला, पीएनटी कॉलोनी के 44 वर्षीय पुरुष, राजेंद्र नगर के 50 वर्षीय पुरुष, कस्तूरबा नगर के 52 वर्षीय पुरुष, स्टेशन रोड की 78 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर की 87 वर्षीय महिला, रेलवे कॉलोनी के 58 वर्षीय पुरुष 57 वर्षीय पुरुष, जीएमसी कैंपस के 31 वर्षीय पुरुष 2 वर्षीय बालक, कस्तूरबा नगर के 31 वर्षीय पुरुष 30 वर्षीय महिला, धमनिया रावटी की 25 वर्षीय महिला, शास्त्री कॉलोनी जावरा की 54 वर्षीय महिला इकबाल गंज जावरा की 60 वर्षीय महिला, सैलाना की 28 वर्षीय महिला, रतलाम राजेश्वर कॉलोनी के 59 वर्षीय पुरुष, पुलि कॉलोनी के 74 वर्षीय पुरुष, ऑफिस रेस्ट हाउस डीआरएम ओ रतलाम के 59 वर्षीय पुरुष, कलालिया जावरा के 69 वर्षीय पुरुष, राजपूत बोर्डिंग कॉलोनी के 47 वर्षीय पुरुष, पुलिस कॉलोनी जावरा के 31 वर्षीय पुरुष, सुयोग परिसर रतलाम की 31वर्षीय महिला, हकीम वाड़ा की 55 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर के 64 वर्षीय पुरुष, शक्तिनगर की 52 वर्षीय महिला, सैलाना यार्ड के 70 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 74 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी के 68 वर्षीय पुरुष, ओझा खाली के 82 वर्षीय पुरुष, कॉलेज रोड की 49 वर्षीय महिला 55 वर्षीय पुरुष,मंगलम सिटी के 60 वर्षीय पुरुष, जीएमसी के 32 वर्षीय पुरुष, राजपूत बोर्डिंग के 19 वर्षीय युवक, लोहार रोड के 59 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिल चुके है। इस प्रकार आज कुल 63 पॉजिटिव मरीज मिले है।


Popular posts from this blog

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने किये थाना प्रभारी के तबादले दिलीप राजौरिया डीडी नगर,अशोक ननामा सरवन थाना प्रभारी बने

 

रतलाम जिले में गुण्डे, बदमाशों तथा सटोरियों के खिलाफ प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही

 22 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम शहर में गुण्डे, बदमाशों तथा सटोरियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 21 जनवरी की रात्रि से लेकर 22 जनवरी तक लगातार शासकीय अमले द्वारा कार्यवाही की जाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। 21 जनवरी की रात्रि में पुलिस, नगर निगम तथा राजस्व के संयुक्त दल द्वारा जुआरियों, सटोरियों तथा गुण्डों द्वारा अवैध रुप से निर्मित 12 मकान ध्वस्त किए गए। इसके पश्चात् 22 जनवरी को प्रताप नगर में बगैर अनुमति बनाया गया 80 लाख रुपए मूल्य का मकान तोडा गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, एस.पी. श्री गौरव तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, एसडीएम श्री अभिषेक गेहलोत, सीएसपी श्री हेमन्त चौहान, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी आदि उपस्थित रहे। इसके के पूर्व रात्रि में शहर के भाटो का वास, बरगुण्डों का वास, सिलावटों का वास, लोहार रोड, हरदेव लाला की पीपली क्षेत्रों मे कार्यवाही की गई थी। जिले  में गुण्डा तत्वों, माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

इंदौर मे सड़क पर खेल रहे बच्चों को पर्स मिला तो यातायात प्रबंधन पुलिस टीम को सौपा, पुलिस ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए चॉकलेट दिलवाई।

 यातायात प्रबंधन पुलिस की "क्यूआरटी टीम-3" रिंग रोड पर इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही कर रही थी।  इसी दौरान दो बच्चे सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी के पास आए और कहा कि "सर हम खेल रहे थे तब यह पर्स सड़क पर गिरा हुआ मिला।" सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट दिलवाई। जब पर्स खोलकर देखा तो उसमें कुछ जरूरी दस्तावेज मिले जिनमें लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चोइथराम मंडी से उस पर्स के मालिक को बुलाकर पर्स सौपा गया। व्यक्ति ने कहा की सर इसमें मेरे जरूरी दस्तावेज थे और मैं बहुत देर से परेशान हो रहा था।  कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात के नियमों का पालन कर, सावधानी से वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें।