Skip to main content

रतलाम जिले के (जावरा) सिविल हास्पिटल में एक नवीन आक्सीजन प्लांट और सिटी स्केन मशीन की स्वीकृति

 #रतलाम 18 जून 2021/ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सिविल हास्पिटल जावरा में एक नवीन आक्सीजन प्लांट और सिटी स्केन मशीन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुछ समय पूर्व ही सिविल हास्पिटल जावरा में जनसहयोग से आक्सीजन प्लांट की स्थापना हुई। दोनों प्लांट से लगभग 160 से अधिक मरीजो को आक्सीजन की सुविधा मिलेगी। जिले में पहला चिकित्सालय है जहा दो आक्सीजन प्लांट की सुविधा होगी। जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के आग्रह पर यह सुविधा मिल रही है।


डॉ. पाण्डेय ने अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक पालडिया के साथ सिविल हास्पिटल में स्थल निरिक्षण किया। दोनों ही सुविधाओं के लिए जगह चयनित की गई। सिटी स्केन मशीन के लिए थीटा कम्पनी के इंजीनियरों ने भी चयनित स्थल का निरिक्षण किया और चिकित्सको से चर्चा की।

सिविल हास्पिटल जावरा में एक और नवीन आक्सीजन प्लांट 500 एलपीपी की क्षमता का होगा जिससे लगभग 100 मरीजो को सीधे आक्सीजन की सुविधा मिलेगी। पूर्व में स्थापित प्लांट से लगभग 60 मरीजो को आक्सीजन की सुविधा का प्रावधान किया गया है। नवीन आक्सीजन प्लांट के स्थापित होने के बाद सिविल हास्पिटल जावरा में लगभग 160 मरीजो को आक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा सिटी स्केन मशीन भी शीघ्र ही सिविल हास्पिटल में स्थापित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में पहला एसा चिकित्सालय है जहाँ दो आक्सीजन प्लांट स्थापित होंगे। इसके अलावा सिविल हास्पिटल में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए भी प्रोजेक्ट तेयार किये गये है जिसमे 10 बेड का आधुनिक संसाधनों से युक्त आईसीयू, 10 बेड आर्थोपेडिक आईसीयू व 20 बेड बच्चो का नया वार्ड तैयार किया जाएगा। प्रोजेक्ट को भी प्राम्भ किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। आगामी दिनों में इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा

Popular posts from this blog

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने किये थाना प्रभारी के तबादले दिलीप राजौरिया डीडी नगर,अशोक ननामा सरवन थाना प्रभारी बने

 

रतलाम जिले में गुण्डे, बदमाशों तथा सटोरियों के खिलाफ प्रशासन की प्रभावी कार्यवाही

 22 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम शहर में गुण्डे, बदमाशों तथा सटोरियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 21 जनवरी की रात्रि से लेकर 22 जनवरी तक लगातार शासकीय अमले द्वारा कार्यवाही की जाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। 21 जनवरी की रात्रि में पुलिस, नगर निगम तथा राजस्व के संयुक्त दल द्वारा जुआरियों, सटोरियों तथा गुण्डों द्वारा अवैध रुप से निर्मित 12 मकान ध्वस्त किए गए। इसके पश्चात् 22 जनवरी को प्रताप नगर में बगैर अनुमति बनाया गया 80 लाख रुपए मूल्य का मकान तोडा गया। इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, एस.पी. श्री गौरव तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, एसडीएम श्री अभिषेक गेहलोत, सीएसपी श्री हेमन्त चौहान, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी आदि उपस्थित रहे। इसके के पूर्व रात्रि में शहर के भाटो का वास, बरगुण्डों का वास, सिलावटों का वास, लोहार रोड, हरदेव लाला की पीपली क्षेत्रों मे कार्यवाही की गई थी। जिले  में गुण्डा तत्वों, माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

इंदौर मे सड़क पर खेल रहे बच्चों को पर्स मिला तो यातायात प्रबंधन पुलिस टीम को सौपा, पुलिस ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए चॉकलेट दिलवाई।

 यातायात प्रबंधन पुलिस की "क्यूआरटी टीम-3" रिंग रोड पर इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही कर रही थी।  इसी दौरान दो बच्चे सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी के पास आए और कहा कि "सर हम खेल रहे थे तब यह पर्स सड़क पर गिरा हुआ मिला।" सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें चॉकलेट दिलवाई। जब पर्स खोलकर देखा तो उसमें कुछ जरूरी दस्तावेज मिले जिनमें लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर चोइथराम मंडी से उस पर्स के मालिक को बुलाकर पर्स सौपा गया। व्यक्ति ने कहा की सर इसमें मेरे जरूरी दस्तावेज थे और मैं बहुत देर से परेशान हो रहा था।  कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात के नियमों का पालन कर, सावधानी से वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें।