Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2022

रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समारोहपूर्वक विदाई दी गई

 रतलाम 28 फ़रवरी| जिला पुलिस बल में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया| इस समारोह में एसआईएम विनोद त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को बिदाई दी गई | समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार रहे|  जिला पुलिस बल से सोमवार को एसआईएम श्री त्रिपाठी के अलावा एएसआई रामकृष्ण जाटव ,हीरालाल गोधा ,दिलीपसिंह एवं चुन्नीलाल जाटव सेवानिवृत्त हुए | श्री तिवारी ने  सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों को शॉल श्रीफल से सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया |  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति व्यवस्था का क्रम है,लेकिन कोई भी व्यक्ति कभी निवृत्त नहीं होता | एक के बाद दूसरी ज़िम्मेदारी का निर्वाह हर व्यक्ति को करना होता है| उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सभी सेवानिवृत्ति के बाद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं परिवार का ध्यान रखे |  समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर...

कलेक्टर और एसपी का शहर भ्रमण, चांदनीचौक सहित अन्य क्षेत्र का निरीक्षण, आजाद चौक को लेकर दिए यह निर्देश

 रतलाम,11फरवरी(खबरबाबा.काम)/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी अभिषेक तिवारी शुक्रवार रात को अचानक अधिकारियों के साथ शहर के भ्रमण पर निकले। कलेक्टर और एसपी ने चांदनी चौक और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी अभिषेक तिवारी द्वारा व्यस्ततम चांदनी चौक बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिगत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे, यातायात व्यवस्था पार्किंग और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि आजाद चौक में 15-20 दिनों के भीतर पे एंड यूज टॉयलेट बनेगा। सशुल्क पार्किंग भी बन जाएगी। इस संबंध में साथ चल रहे निगम आयुक्त को निर्देश दिए। एसडीएम राजेश शुक्ला,सीएसपी हेमंत चौहान, तहसीलदार गोपाल सोनी ,नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास, श्याम सोनी भी इस दौरान मौजूद रहे। कलेक्टर और एसपी ने नागरिकों से चर्चा भी की। रात्रि मे कलेक्टर और एसपी द्वारा सतत निरीक्षण जारी है । दोनों अधिकारियों का गणेश देवरी होते हुए धान मंडी और सैलाना बस स्टैंड की और निरीक्षण जारी है।