रतलाम 28 फ़रवरी| जिला पुलिस बल में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया| इस समारोह में एसआईएम विनोद त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को बिदाई दी गई | समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार रहे|
जिला पुलिस बल से सोमवार को एसआईएम श्री त्रिपाठी के अलावा एएसआई रामकृष्ण जाटव ,हीरालाल गोधा ,दिलीपसिंह एवं चुन्नीलाल जाटव सेवानिवृत्त हुए | श्री तिवारी ने सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों को शॉल श्रीफल से सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया |
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि सेवानिवृत्ति व्यवस्था का क्रम है,लेकिन कोई भी व्यक्ति कभी निवृत्त नहीं होता | एक के बाद दूसरी ज़िम्मेदारी का निर्वाह हर व्यक्ति को करना होता है| उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सभी सेवानिवृत्ति के बाद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं परिवार का ध्यान रखे | समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों ने भी विचार रखे |